छत्तीसगढ़दुर्गदेश-दुनियाभिलाई

68 एकड़ में 56 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार, देखें खबर..

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रस्तावित निर्माण कार्यों के स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये  निर्देश…

दुर्ग – कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सिरसा चौक से उम्दा चौक तक बनने वाले गौरवपथ का स्थल निरीक्षण किया तथा प्लान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम आयुक्त श्री कीर्तिमान राठौर ने कलेक्टर को बताया कि प्रस्तावित गौरवपथ साढ़े तीन किलोमीटर में बनेगा। इसकी लागत 17 करोड़ रुपए होगी।

यहाँ लोगों के मार्निंग वाक की सुविधा के लिए पाथवे भी होगा। इसके साथ ही साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव निगम अधिकारियों को दिये।

इसके साथ ही उन्होंने हथखोज में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा भी किया। ट्रांसपोर्ट नगर 56 करोड़ रुपए की लागत में 68 एकड़ में बनाया जाना है। कलेक्टर ने इसके लेआउट प्लान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विस्तार से लेआउट प्लान की जानकारी दी। कलेक्टर ने लेआउट के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button