दुर्ग

सेवानिवृत्त हुए सीएस डॉ. पी बालकिशोर, कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

दुर्ग / जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बाल किशोर आज सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. बालकिशोर 38 वर्ष पूर्व शासकीय सेवा में आये थे। सेवानिवृत्ति के मौके पर कलेक्टर ने कहा कि आपने शासकीय सेवा में सुदीर्घ कार्य कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया।

कोविड महामारी के चरम दौर पर आपने विशेष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया, जो विशेष रूप से स्मरणीय रहेगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी इस अवसर पर सिविल सर्जन के कार्यों को स्मरण किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

Janta ki Kalam – Hindi News

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button