
भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) भारत सरकार का एक प्रमुख मिशन है, जिसका क्रियान्वयन आवासन और शहर कार्य मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस मिशन के तहत झुग्गी-झोपड़ी वासियों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। योजना से निर्मित घरो में पानी, बिजली, शौचालय, रसोई जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 30.01.2026 को समय 12ः30 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आबंटन की लाटरी आयोजित है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी किफायती आवास मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक के विभिन्न परियोजना स्थलों में निर्मित आवासों का आबंटन किया जाना है।
सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत राशि तथा बेदखली व्यवस्थापन हेतु हितग्राही अंशदान 75000.00 रूपये निगम कोष में जमा कराया जा रहा है। शासन के नियमानुसार लाटरी में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनो को प्राथमिकता के आधार पर भूतल के आवास आबंटित किया जायेगा। वहीं अन्य हितग्राहियों को भूतल के साथ-साथ अन्य तल के आवास आबंटित किया जाना है। सभी पात्र हितग्राही जिनका सूची में नाम दर्ज है, निर्धारित तिथि को लाटरी में शामिल होकर आवास आबंटन का लाभ उठावें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




