छत्तीसगढ़
12 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रक-ट्रेलर संगठनों ने जिलाधीश से की मुलाकात…

छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश महोदय से मुलाकात कर परिवहन विभाग में हो रही कथित मनमानी के विरोध में 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पूरी शालीनता के साथ अपनी समस्याएँ रखते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, महासचिव हरेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत सिंह सैनी, हरनेक सिंह सैनी, रामदास शर्मा, कानूनी सलाहकार सुखवंत सिंह, दुर्ग ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राजा भैया, सोडी जी, मनोज कुमार राय सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




