कैरियरछत्तीसगढ़रोजगार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद के लिए 10 दिवस के भीतर कर सकते है दावा आपत्ति

दंतेवाड़ा – एकीकृत बाल विकास परियोजना किरंदुल से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोड़ेनार ठेकेदारपारा, अरनपुर पटेलपारा, चोलनार कोटवारपारा, पेरपा गुज्जापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन का निर्धारित मापदण्ड अनुसार पैनल तैयार किया जा चुका है जिसका मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण भी किया जा चुका है।

अतः पैनल सूची परियोजना कार्यालय किरन्दुल एवं जनपद पंचायत कुआकोण्डा तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने संबंधी सुधार हेतु अभ्यार्थियों से दावा आपत्ति प्रकाशन दिनांक के 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। ताकि वरीयता के आधार पर नियुक्ति कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा सके। समय सीमा के भीतर आवेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विचार नहीं की जावेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button