
भिलाई | जिला दुर्ग (छ.ग.) भिलाई नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ईनोवा क्रिस्टा कार (क्रमांक CG 07 CD 0013) के चालक के खिलाफ तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया चालक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि ईनोवा क्रिस्टा कार चालक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था।
इस पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध
धारा 112/183, 108, 194(बी)(1) एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
चालक का विवरण
-
नाम: नितेश कुमार
-
पिता का नाम: संजय गेंडरे
-
उम्र: 32 वर्ष
-
निवासी: कोहका, पुरानी बस्ती, मिनीमाता भवन के पास
-
थाना: सुपेला
-
जिला: दुर्ग
विशेष अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल और कार चालकों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




