chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि…

दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली मनोकामना परिसर में रिसाली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।

लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल सोनू राम सिंह, अजीत चौधरी, अमन शर्मा, विकास कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button