छत्तीसगढ़दुर्गरायपुर

जनसेवा से नीति निर्माण तक, बृजमोहन अग्रवाल बने शिक्षा, महिला, बाल, युवा व खेल संसदीय स्थायी समिति के सदस्य…

रायपुर/नई दिल्ली देश के जनहित और सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए विख्यात सांसद बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके वर्षों के अनुभव, दूरदर्शी सोच और समाज के सर्वांगीण उत्थान के प्रति अथक प्रयासों का प्रमाण है।

श्री अग्रवाल ने अपने सार्वजनिक जीवन में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को सही दिशा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किया है। खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को उभारने हेतु उनके प्रयासों ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय मंच पर भी उल्लेखनीय पहचान बनाई है।

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया है उन्होंने कहा कि “यह मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बच्चों के उज्जवल भविष्य और युवाओं के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। खेल को भी राष्ट्रीय स्तर पर नयी ऊर्जा और संसाधन उपलब्ध कराना मेरा संकल्प है।”

इस समिति के सदस्य के रूप में श्री अग्रवाल अब नीतियों के निर्माण, सुधार और क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाएंगे, जिससे देश के भावी नागरिकों का सशक्त और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके। उनकी नियुक्ति को क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया है तथा इसे राष्ट्रीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button