डोंगरगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल ने किए मां बम्लेश्वरी के दर्शन, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर पारंपरिक रूप से मां बम्लेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर वे अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ डोंगरगढ़ की पावन पहाड़ी पर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
हर साल निभाई जाती है परंपरा
बृजमोहन अग्रवाल हर वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने परंपरा को निभाते हुए श्रद्धा भाव से मां का आशीर्वाद लिया।
छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना
पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मौजूद समर्थकों ने भी मां बम्लेश्वरी के जयकारे लगाए और प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की।
डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर का महत्व
डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रमुख शक्ति पीठ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पंचमी के दिन यहां का वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से भरा हुआ रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




