छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर…

 दुर्ग – रिसाली देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मरोड़ा पुरैना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी सम्मिलित होकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई और लोगों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया और अपने आसपास के वातावरण को नगर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई साथ ही एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस तक देश विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव जी का जन्म दिवस मनाया

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा माँ भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और भारत माँ के परम वैभव को सम्पूर्ण विश्व में और अधिक फैला सकें, यही कामना हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर से विधायक माननीय किरण सिंह देव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।

इस अवसर पर राजू राकेश जघेल, शैलेंद्र साहू, पार्षद विधि यादव,मनीष यादव सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू सविता धवंस रमा साहू शीला नारखड़े,राजू राम, राजू लाल नेताम गेंद लाल जंघेल देवेन्द्र साहू रानू धनकर पूनमचंद सपहा गौकर्ण मंडाले पुनाराम कलिहारी, रंजन सिंह, मनोज साहू,भागवत बुंदेला, उपेंद्र रिग्री,संध्या वर्मा,संतोष कुशवाहा, धनुष यादव, डी.एल.भार्गव, बालमुकुंद साहू, सुरेंद्र रजक, सितारा देवी, माला सिंह, शेष जांगड़े, भूपेंद्र बेलचंदन, भूखन धनकर,श्वेता तिवारी, आरती पांडे, विद्या देवी, जीवन साहू, डमरू दास जांगड़े, रोहित चंद्राकर, रमेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button