छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री को टैक्स जमा करने का नोटिस…

रायपुर नगर निगम ने भेजा नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है।
नोटिस के मुताबिक, पाटन सदन पर ₹7,258 से ज्यादा टैक्स बकाया है।

बघेल का जवाब – “सीएम की इच्छा का करूंगा पालन”

भूपेश बघेल ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर यह नोटिस साझा करते हुए लिखा –
👉 “मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को ₹7,258 अदा करने का वचन देता हूं। हालांकि शासकीय आवास पर टैक्स नहीं लगता, फिर भी दो साल पहले खाली किए गए पाटन सदन पर नोटिस भेजा गया है।”

कांग्रेस का पलटवार – “साय सरकार की ओछी राजनीति”

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधा।

  • पार्टी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बघेल ने पाटन सदन पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, फिर भी टैक्स का नोटिस भेजना सरकार का पूर्वाग्रह है।

  • शुक्ला ने आरोप लगाया कि शासकीय आवास पर टैक्स लागू ही नहीं होता, इसलिए यह कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है।

4 पॉइंट्स में पूरी कहानी

  1. रायपुर नगर निगम ने भूपेश बघेल को ₹7,258 प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस भेजा।

  2. बघेल का कहना – पाटन सदन उन्होंने दो साल पहले ही खाली कर दिया था।

  3. उन्होंने नोटिस को अवैध बताया, लेकिन सीएम की इच्छा मानकर टैक्स भरने का वचन दिया।

  4. कांग्रेस ने इसे साय सरकार की ओछी राजनीति करार दिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button