छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, एसएसपी ने टीम को सम्मानित किया…

दुर्ग – जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निर्देश के परिपालन में जिले के पुलिस अनुविभागों से बल एकत्र कर एक विशेष टीम गठित किया गया।

विशेष टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर एसीसीयू कार्यालय में जमा करने हेतु लगाया गया। एसीसीयू एवं विशेष टीम के द्वारा वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 303 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईले जुमला कीमती तकरीबन सत्तर लाख रूपये का बरामद किया गया।

विशेष टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिये विरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित किये गये पुलिस कर्मचारियों के नाम:-

1. आरक्षक 1514 मोहम्मद फारूख खांन, थाना धमधा, 2. आरक्षक 969 वसीम खांन चैकी जेवरा सिरसा,
3.आरक्षक 1561 नारायण ठाकुर थाना नेवई,
4.आरक्षक 111 जीत यादव थाना आर जांमगाँव, 5. आरक्षक 1767 विश्वजीत सिंह भिलाई भटठी,
6.आरक्षक 1585 भागवत प्रसाद थाना छावनी
7.आरक्षक 328 दिनेश विश्वकर्मा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button