अपराधछत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 6 बाइक और 8 मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार हो रही दो- पहिया वाहन चोरी के घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिले के सभी अनुविभाग स्तर पर आरोपियों के घर – पकड़ एवं चोरी गई वाहन की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई है। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही “सशक्त एप्प” अंतर्गत लावारिस वाहन एवं चोरी की गई वाहनों को सर्च कर गठित टीम के द्वारा लगातार माल मशरूम का एवं आरोपियों की पताशाजी की जा रही है।

इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो संदिग्ध लड़के बस स्टैंड दुर्ग में वाहन एवं मोबाइल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। प्राप्त सूचना की तस्दीकी पर थाना दुर्ग पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर के बताए मुताबिक दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम (1) रमाशंकर उर्फ मुन्ना मेश्राम पता ग्राम धूमा थाना पाटन एवं (2) शशांक मिश्रा उर्फ प्रिंस निवासी पुलगांव का रहने वाले बताए।

रमाशंकर उर्फ मुन्ना से बारीकी से पूछताछ करने पर विगत 6-7 सालों से अपने गांव को छोड़कर दुर्ग बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में रहना एवं दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पाटन, नंदनी, भिलाई नगर से वाहन चोरी करना तथा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के प्रतीक्षालय के पास से मोबाइल को घूम-घूम कर चोरी करना तथा चोरी के मोबाइल एवं वाहन को पुलगांव के शशांक को बिक्री करना बताए।

आरोपी शशांक के कब्जे से एक नाग मोटर साइकिल हीरो होंडा लिओ कंपनी का एवं 5 नग मोबाइल आरोपी रमाशंकर से खरीदना एवं रमाशंकर द्वारा चोरी के 05 मोटरसाइकिल को चोरी कर बस स्टैंड में खड़ा कर छुपा कर रखना बताए। आरोपियों से कुल 6 मोटरसाइकिल एवं 08 नग मोबाइल कीमती करीबन तीन लाख पचास हजार रुपए को बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

जप्त मोटरसाइकिल:- 

(1) सीजी 24 जे 6017 होंडा ड्रीम न्यू डार्क ग्रे कलर
(2) सीजी 07 एक्स 4096 होंडा एक्टिवा 3G डार्क ग्रे कलर
(3) हीरो पैशन प्रो लाल रंग इंजन नंबर HA10EBBCM11312
(4) सीजी 07 बीडी 7293 होंडा एक्टिवा रंग काला
(5) हीरो स्प्लेंडर प्लस सिल्वर रंग बिना नंबर
(6) टीवीएस एक्सलस सुपर हैवी ड्यूटी बिना नंबर
(7) एक नग वीवो मोबाइल y19 सी
(8) एक नग मोबाइल वीवो 91i (9) एक नग मोबाइल रियलमी 10 प्रो
(10) सैमसंग मोबाइल a12
(11) सैमसंग मोबाइल a12 (12) सैमसंग गैलेक्सी एस 10 (13) मोटोरोला ए ड़ी जी आईबी
(14) वीवो वाय 22

नाम आरोपी:-

(1) रमाशंकर उर्फ मुन्ना मेश्राम पता ग्राम धूमा थाना पाटन
(2) शशांक मिश्रा उर्फ प्रिंस निवासी पुलगांव

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button