गणेश चतुर्थी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की विधिवत पूजा-अर्चना…

निवास पर परिवार सहित स्थापित किए गए विघ्नहर्ता श्री गणेश
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर परिवार सहित श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की। वातावरण में भक्ति, उत्साह और उल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला।
गणपति बप्पा विघ्नहर्ता और मंगलकारी – बृजमोहन अग्रवाल
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा –
“गणपति बप्पा विघ्नहर्ता और मंगलकारी हैं। उनकी कृपा से हर जीवन से विघ्न दूर हों और सुख-समृद्धि तथा शांति का संचार हो।”
उन्होंने आगे प्रार्थना की कि भगवान गणेश का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ सहित पूरे देशवासियों पर सदा बना रहे।
छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव की छटा
गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




