entertainmentमनोरंजन

Bollywood Upcoming Movies: बॉलीवुड का बेड़ा पार लगा सकती हैं ये फिल्में, लिस्ट में शाहरुख खान की हैं तीन मूवीज

Most Awaited Bollywood Movies: बॉलीवुड इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहा है. एक से बढ़कर एक फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं. लेकिन भविष्य में पांच फिल्मों से उम्मीद की जा रही है कि वो बॉलीवुड की नैया को पार लगा सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इन पांच फिल्मों में से तीन फिल्में तो सिर्फ शाहरुख खान की ही हैं.

1/5

डंकी: मोस्ट अवेटेडेट बॉलीवुड फिल्मों की ऑरमेक्स मीडिया की शाहरुख खान की डंकी फिल्म का ही नाम है. साफ है कि सुपरस्टार शाहरुख खान से फैंस को बॉलीवुड की डूबती नैया बचाने की सबसे ज्यादा आस है. इस फिल्म में वो पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं और पहली बार ही उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है.

2/5

टाइगर 3: ऑरमेक्स मीडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान की ‘टाइगर 3 से फैंस को सबसे ज्यादा आस है. इस फिल्म में एकबार फिर से सलमान और कैटरीना नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है.

3/5

जवान: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से भी काफी ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही हैं. जिसमें एक्टर तमिल निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में पहली बार उनकी लीड एक्ट्रेस नयनतारा बनी हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पहले ही आ चुका है.

4/5

पठान: ऑरमेक्स मीडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान स्टारर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ से भी कई उम्मीदे लगाई जा सकती हैं. इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं और साथ ही इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.

5/5

पुष्पा 2: बॉलीवुड की ही मोस्ट अवेटेड फिल्मों की इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है. जो मूल रुप से एक साउथ सिनेमाई फिल्म है. इस फिल्म को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच भी सबसे ज्यादा बज है. यही वजह है कि फिल्म को हिंदी भाषाई दर्शकों की पसंद के मुताबिक इस फिल्म का नाम लिस्ट में शामिल है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button