दोस्त की पत्नी का इज्जत लूटने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करके ले आई पुलिस

भिलाई। अश्लील विडियों बनाकर दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस बिहार के गोपालगंज से खोजकर उसे गिरफ्तार कर आज दुर्ग लेकर आई। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। सुपेला पुलिस ने एक टीम गठित कर बिहार भेजी और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।
आरोपी वहां भी बचने की पुरी कोशिश करते हुए चकमा देता रहा लेकिन गोपलागंज की पुलिस के सहयोग के कारण पुलिस से नही बच पाया और पुलिस की सक्रियता से इनके हत्थे चढ गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त मामले का ख्ुालासा आज पत्रकारों के सामने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया।
श्री ध्रुव ने आगे बताया कि महिला सुपेला थाना अंतर्गत मल्लाह पारा में किराये के मकान में अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। बिहार के गोपालगंज निवासी आरोपी रवि रंजन उसके पति का दोस्त था। वह उसके पति के साथ एक बार उसके घर आया था। इसके कुछ दिन बाद वह पति के न होने पर फिर से घर पहुंचा और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था।
वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीडि़ता के साथ लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। जब पीडि़ता उसकी धमकियों से थक गई तो उसने तीन साल पहले सुपेला थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (द), 493, 506 के तहत अपराध दर्ज किया। जैसे ही रवि रंजन को शिकायत के बारे में पता चला वह बिहार भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
इसी दौरान उसे मुखबिर से सूचना मिली कि रवि रंजन बिहार के गोपालगंज में छिपा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने एक टीम बिहार के गोपालगंज भेजकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को दुर्ग लाया गया जब पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे के लिए बिहार के गोपालगंज पहुंची तो आरोपी इधर उधर भागने लगा। वह अपना ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस को लगातार कई दिनों तक चकमा देता रहा। इसके बाद पुलिस ने गोपालगंज पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
https://updateindia24.com




