अन्‍य

छावा के ‘कविराज कलश’ की नेटफ्लिक्स सीरीज, संघर्ष की दास्तां देख पसीज जाएगा दिल, 8.2 है IMDB रेटिंग…

बीते हफ्ते नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरीज रिलीज हुई है जिसमें छावा के कविराज कलश का किरदार निभाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं। संघर्ष से लेकर सफलता तक के सफर को दिखाने वाली ये सीरीज आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। इस सीरीज का नाम है ‘हैलो बच्चों’ और ये कहानी बताती है अलख पांडे नाम के शिक्षक की।

आईएमडीबी पर मिली तगड़ी रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर बीते 6 मार्च को रिलीज हुई सीरीज ‘हैलो बच्चों’ को कमजोर रिव्यू मिले हैं। द वायरल फीवर प्रोडक्शन ब्रांड के बैनर तले बनी ये सीरीज की क्रिटिक्स ने कुछ खास तारीफ नहीं की थी। इसके बाद भी इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली है। साथ ही छावा फिल्म के किरदार कविराज कलश को स्क्रीन पर निभाकर तारीफें बटोरने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लीड रोल निभाया है।

विनीत कुमार सिंह के साथ सीरीज में विक्रम कोच्चर और अनुमेहा जैन ने भी दमदार किरदार निभाया है। इसके साथ ही गिरजा ओक ने भी अलख पांडे की बहन किरदार निभाया है। हालांकि कहानी कमजोर बताई जा रही है लेकिन मुख्य कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

अलख पांडे की कहानी बताती है सीरीज

फिजिक्स वाला नाम की शिक्षण संस्था के फाउंडर अलख पांडे की जिंदगी पर ये कहानी बनी है। अलख ने 12वीं की पढ़ाई के बाद कानपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन घर का आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अलख को अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

इसके बाद अलख ने फिजिक्स पढ़ाना शुरू किया और बच्चों के पसंदीदा शिक्षक में से एक बन गए। इसके बाद अलख ने यूट्यूब पर एक ब्रांड बना लिया जिसके बाद उन्होंने अपने इसी फिजिक्स वाला ब्रांड को एक बड़े शिक्षण संस्थान में तब्दील कर दिया। अब अलख पांडे की संपत्ति करोड़ों में गिनी जाती है।

लेकिन सबसे खास बात ये है कि उनकी संस्था भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीब छात्रों की मदद करने के लिए पहचानी जाती है। अब अलख पांडे की जिंदगी की कहानी पर बनी सीरीज ‘हैलो बच्चों’ नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। अगर आप भी इस संघर्ष की दास्तां को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर ये कहानी मौजूद है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button