
MPPSC Assistant Professor Vacancy: मध्य प्रदेश की यूनिवर्सिटीज और डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 949 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है. असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती केमिस्ट्री, फिजिक्स, कॉमर्स जैसे विषयों के लिए होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 27 फरवरी से कर सकेंगे.
यह नई भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है जो टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं. इस भर्ती में कई तरह के विषय और कैटेगरी शामिल हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था. शेड्यूल के अनुसार आवेदन 27 फरवरी से 26 मार्च, 2026 तक किया जा सकेगा.
Assistant Professor Vacancy : असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी
नोटिफिकेशन के अनुसार, सबसे अधिक 160 वैकेंसी केमिस्ट्री में है. उसके बाद 145 वैकेंसी फिजिक्स और 94 कॉमर्स में है. जबकि इकोनॉमिक्स में 84 हैं. इतिहास और भूगोल में क्रमश: 77 और 74 हैं.
हिंदी और इंग्लिश में 57 और 56 पोस्ट हैं. भर्ती में शामिल अन्य विषयों में पॉलिटिकल साइंस में 62 वैकेंसी, सोशियोलॉजी में 49 पोस्ट, साइकोलॉजी में 18 वैकेंसी, लॉ में 29 पोस्ट, जियोलॉजी में 8 वैकेंसी, संस्कृत में 34 पोस्ट, और योगिक साइंस में 2 वैकेंसी हैं.
Assistant Professor Eligibility: योग्यता मापदंड
– अप्लाई करने के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
– आवेदकों ने UGC, CSIR, या ICAR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) या राज्य-स्तरीय SET या SLET परीक्षा भी पास की होनी चाहिए.
– UGC नियमों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के पास PhD डिग्री है, उन्हें NET, SET, या SLET क्वालिफाई करने की ज़रूरत नहीं है. सभी डिग्रियां भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए.
– आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 21 साल है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है. मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



