कैरियररोजगार

NABARD में ग्रेड ए पदों पर निकली भर्ती, जान लें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस…

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक यानी NABARD में ग्रेड ए पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org  पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा। मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और इसे दो भागों – प्रश्नपत्र I और II में विभाजित किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹150/- और अन्य सभी उम्मीदवारों को ₹850/- का भुगतान करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वियास/मास्टर कार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button