कैरियररोजगार

IOB Vacancy 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरियां, 1 लाख से ज्‍यादा मिलेगी सैलरी, कर दें अप्‍लाई…

Indian Overseas Bank LBO Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में कई पदों पर वैकेंसी है. इसके लिए आज से यानि 12 सितंबर 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं और आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 तक है. आप iob.in या ibpsonline.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. सैलरी की बात करें तो ये 64,820 से 1,05,280 रुपये प्रति महीना तक है, जो MMGS II और MMGS III स्केल के हिसाब से है.ये भर्तियां खासतौर से ग्रेजुएट्स और पोस्ट-ग्रेजुएट्स के लिए है तो अगर आपने इंजीनियरिंग, MBA, या MCA किया है तो ये मौका मत छोड़ें.

indian overseas bank jobs: कौन-कौन अप्लाई कर सकता है? 

इस भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन काफी फ्लेक्सिबल है.आपके पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए जैसे B.E., B.Tech, B.Arch, MSc, ME, M.Tech, MBA, MCA, PGDCA, या PGDBA यानी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या टेक्निकल फील्ड में डिग्री वालों के लिए ढेर सारे ऑप्शंस हैं.अगर आप बैंकिंग या फाइनेंस से रिलेटेड प्रोफेशनल कोर्स कर चुके हैं तो और भी बेहतर हैं. उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 24 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए लेकिन कुछ लोगों को एज रिलैक्सेशन भी मिलेगा.SC/ST के उम्‍मीदवारों को 5 साल, OBC को 3 साल और दिव्यांग (PwBD) को 10 साल तक की छूट मिलेगी.तो अगर आप भी इन कैटेगरीज में आते हैं तो उम्र की टेंशन मत लें.

IOB jobs Salary: सैलरी और जॉब प्रोफाइल

IOB में अप्रेंटिस के तौर पर जॉब मिलने के बाद सैलरी दो स्केल्स में होगी.
MMGS II: 64,820 से 93,960 रुपये प्रति महीना
MMGS III: 85,920 से 1,05,280 रुपये प्रति महीना
ये सैलरी 7वें वेतन आयोग के हिसाब से है जिसमें DA, HRA और बाकी भत्ते भी जुड़ते हैं. अप्रेंटिस के तौर पर आप बैंकिंग ऑपरेशंस, कस्टमर सर्विस और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे काम सीखने को मिलेंगे यानी जॉब के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट का भी मौका मिलेगा.

सेलेक्‍शन कैसे होगा?

IOB की इस भर्ती में सेलेक्‍शन तीन स्टेज में होगा. सबसे पहले ऑनलाइन रिटन एग्जाम होगा.यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट होगा जिसमें 100 सवाल होंगे और कुल 100 अंक मिलेंगे. इसका टाइम 2 घंटे का होगा.इस टेस्‍ट में इंग्लिश लैंग्वेज के 25 सवाल, 25 अंकों के होंगे. इसके लिए समय 30 मिनट मिलेगा.इसी तरह जनरल अवेयरनेस के भी 25 सवाल आएंगे.प्रोफेशनल नॉलेज के 50 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब 60 मिनट में देना होगा.क्वालिफाइंग मार्क्स की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 35% और आरक्षित वर्ग के लिए 30% निर्धारित है.
पर्सनल इंटरव्यू: एग्जाम क्लियर करने के बाद इंटरव्यू होगा जहां आपका कॉन्फिडेंस और नॉलेज चेक होगा. आखिरी स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा जिसमें आपके सर्टिफिकेट्स और ID चेक होंगे.एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का जिक्र नहीं है, लेकिन सेफ रहने के लिए सवालों का जवाब सोच-समझकर दें. यहां चेक करें नोटिफ‍िकेशन 

आवेदन फीस कितनी?

इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य/OBC/EWS वर्ग को 1,000 रुपये और SC/ST/PwBD के उम्‍मीदवारों को 175 रुपये की फीस देनी होगी.पेमेंट ऑनलाइन करना होगा तो UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग तैयार रखें.

कैसे करें अप्लाई?

IOB की ऑफिशियल वेबसाइट iob.in या ibpsonline.ibps.in पर जाएं.
होमपेज पर Recruitment सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
Apprentice Recruitment 2025 का लिंक सिलेक्ट करें.
अगर नया यूजर हो, तो पहले अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें.
अपनी डिटेल्स नाम,एजुकेशन,फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें.
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button