
MAH LLB CET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MAH LLB CET 2025 के लिए आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।
अब क्या है लास्ट डेट?
MAH-LLB 5 साल CET- 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “उपरोक्त नोटिस के संदर्भ में, राज्य सीईटी सेल कार्यालय को उम्मीदवारों और अभिभावकों से नीचे उल्लिखित पाठ्यक्रम के लिए सीईटी 2025 के फॉर्म भरने के लिए विस्तार के संबंध में अनुरोध प्राप्त हुआ। इसलिए, उम्मीदवारों के शैक्षणिक हित को देखते हुए, सीईटी सेल ने पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र भरने के लिए पहला विस्तार देने का फैसला किया है।”
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें और फिर आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट ले लें
आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र राज्य के ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस)/सभी श्रेणियों से संबंधित अखिल भारतीय उम्मीदवारों और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है और अन्य उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान इंटरनेट भुगतान, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




