मनोरंजन

Anushka Sharma की कान्स 2023 में हुई एंट्री, ऑफ शॉल्डर गाउन में रेड कार्पेट पर दिखाया ‘फैशन का जलवा’…

Anushka Sharma Cannes 2023: 76वें कान्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आखिरकार अनुष्का शर्मा का डेब्यू हो ही गया. कान्स फेस्टिवल के पहले दिन से लेकर बीती शाम तक हर किसी को यही इंतजार था कि आखिर कब अनुष्का शर्मा कान्स में अपना फैशन का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी और अब वो घड़ी आ गई है, जिसका एक्ट्रेस के फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया. अनुष्का शर्मा ने कान्स 2023 में सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने वाले प्रोग्राम के लिए रेड कार्पेट पर वॉक किया. आइए, यहां देखते हैं कान्स 2023 से अनुष्का शर्मा की खूबसूरत तस्वीरें…

1/5

अनुष्का शर्मा ने कान्स फेस्टिवल 2023 में व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर स्टाइलिश गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया. अनुष्का शर्मा के स्टाइल से लेकर एटीट्यूड तक, हर चीक एकदम पीक पर दिखी.

2/5

अनुष्का शर्मा का कान्स ऑफटफिट बेहद ही खूबसूरत रहा. शॉल्डर पर फ्लॉवर डिटेलिंग वाली ड्रेस में एक्ट्रेस ने कॉन्फिडेंट के साथ रेड कॉर्पेट पर वॉक किया.

3/5

अनुष्का शर्मा ने बिना किसी एकस्ट्रा एक्ससरिज के अपना लुक पूरा किया था. साथ ही एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने चीक ब्लश के साथ वह भी न्यूट्रल रखते हुए बालों को जूड़ा स्टाइल किया था.

4/5

अनुष्का शर्मा के कान्स डेब्यू का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. एक्ट्रेस ने कान्स 2023 में सिनेमा में महिलाओं को सम्मान देने वाले इवेंट के लिए रेड कॉर्पेट पर वॉक किया है.

5/5

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘कला’ में कैमियो रोल करती दिखाई दी थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अब क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button