madhya-pradeshमध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जनप्रतिनिधियों की मुलाकात, आमजन की समस्याओं पर दिए अहम निर्देश…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रीवा प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। राजनिवास सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जी ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रीवा प्रवास के उपरांत मुख्यमंत्री जी रीवा एयरपोर्ट से तमिलनाडु के कोयमबटूर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ राज तिवारी, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, डॉ. अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को विदाई दी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




