खेल

अब ये खिलाड़ी भी खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट, इस दिन उतरेंगे शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा

Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के खिलाड़ी इस वक्त डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। खास बात ये है कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि इंटरनेशनल मैच खेल रहे प्लेयर्स को भी कम से कम दो विजय हजारे ट्रॉफी में मुकाबले खेलने होंगे।

कई खिलाड़ियों ने तो ये शर्त पूरी कर दी है, अब बाकी की बारी है। टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी जल्द ही मैदान में नजर आएंगे। साथ ही रवींद्र जडेजा को भी यहां खेलना होगा।

गिल तीन और छह जनवरी को विजय हजारे के मैच में खेल सकते हैं

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी का कोई भी मैच नहीं खेला है। वे पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल भी अपनी अपनी टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। ये सभी वो खिलाड़ी हैं, जो जनवरी में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं।

खबर है कि इन सभी प्लेयर्स ने अपने अपने राज्य क्रिकेट संघों को खेलने के बारे में जानकारी दे दी है। इस बीच क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि शुभमन गिल तीन और छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। गिल सिक्कम और गोवा के​ खिलाफ होने वाले मुकाबले में नजर आ सकते हैं।

रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को भी खेलना है मुकाबला

इसके बाद बात अगर रवींद्र जडेजा की करें तो वे सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। पता चला है कि वे छह और आठ जनवरी को मैदान में दिखाई देंगे। इस दौरान सौराष्ट्र का मैच सर्विसेज और गुजरात के खिलाफ है। केएल राहुल कर्नाटक के लिए खेलते हैं।

हालांकि अभी ये पक्का नहीं है कि राहुल कब विजय हजारे खेलने के लिए उतरेंगे, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि तीन और छह जनवरी को भी एक्शन में होंगे। यानी राहुल त्रिपुरा और राजस्थान के खिलाफ मैच खेल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे एक भी मैच, जायसवाल ने खेल लिया पहला मुकाबला

इस बीच खास बात ये है कि भारतीय टीम के लिए खेल रहे बड़े प्लेयर्स में केवल जसप्रीत बुमराह ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस टूर्नामेंट से दूर रखा गया है। बीसीसीआई उनका वर्कलोड मैनेज कर रही है।

संभावना है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। बाकी सभी खिलाड़ियों को पहले या बाद में कम से कम दो मैच तो ​विजय हजारे के खेलने ही होंगे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आज यानी बुधवार को पहला मैच खेल रहे हैं, इसके बाद उन्हें कम से एक और मैच खेलना होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button